गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में कोहरे के कारण मंगलवार देर रात ट्रक से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर बुलंदशहर से मेरठ जा रहा था। बुलंदशहर के सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय राजू कैंटर चलाते थे। वह बुलंदशहर से कैंटर में सामान लेकर मेरठ में जा रहे थे। जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो कोहरा अधिक हो रहा था। ऐसे में सामने चल रहा ट्रक नहीं दिखा और पीछे से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद ट्रक चालक फ...