गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक चालक ने गलत दिशा में छह किलोमीटर तक कार दौड़ाकर हड़कंप मचा दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पीछा कर कार को रुकवाया। पुलिस ने कार सीज कर सात हजार रुपये का चालान किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला 19 जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। उस समय ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय यादव ड्यूटी पर थे। उन्हें सूचना मिली कि एक कार चालक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से तेज गति में कार चला रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तत्काल बाइक से एनएच-नौ पर कार का पीछा शुरू किया। कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण मौके पर ही उसे रोकना संभव नहीं हो सका। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने यूपी गेट प्वाइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों से संपर्क साधा और वाहन को ...