मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के डीएम सुब्रत कुमार सेन, डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा के साथ इंटर के टॉप-5 में आने वाले जिले के तीन विद्यार्थियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। मेधा दिवस पर इन सभी को बिहार बोर्ड की ओर से पटना में शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान मिला। मैट्रिक-इंटर की कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए डीएम और डीईओ को सम्मानित किया गया। इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2025 के कुल 151 टॉपर को इस दौरान पुरस्कृत किया गया। इसमें मैट्रिक के प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 123 विद्यार्थी और इंटर के तीनों संकाय में टॉप-5 में आने वाले 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही परीक्षा के उत्कृष्ट संचालन में योगदान देने वाले राज्य के 10 जिलों के डीएम, डीईओ को भी सम्मानित किया गया। इन 10 जिलों में मुजफ्फरपुर के अलावा अररि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.