अररिया, फरवरी 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 26 फरवरी को लेटी एसएसबी कैंप में उद्घाटन कार्यक्रम में आगमन को लेकर मंगलवार प्रशासनिक गतिविधियां काफी तेज हो गयी है। मंगलवार को डीएम विनोद कुमार दूहन, एसपी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी व जिले के सभी वरीय अधिकारियों की बैठक हुई। वहीं एसपीजी टीम द्वारा हेलीपैड की भी जांच की गयी। बताया जा रहा है कि गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह एसएसबी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बैठक में सीमा पार की चुनौतियों, तस्करी, घुसपैठ और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। केन्द्रीय गृहमंत्री के इस दौरे से पहले जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी सीमांत मु...