रुद्रपुर, जुलाई 29 -- सितारगंज। डीएम नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को सितारगंज के नवीन मंडी समिति में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी मतगणना ज़ोनल मजिस्ट्रेट व आरओ को निर्देश दिए कि वह बुधवार शाम तक मतगणना की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल के चारों मुर्गी जाली लगाते हुए मतगणना के लिए पर्याप्त कुर्सी टेबल लगाए जाएं। ताकि किसी भी प्रकार कि असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर माइक लाइडस्पीकर आदि की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। ताकि सभी को मतगणना की जानकारियां सुचारू रूप मिल सके। एसएसपी ने कहा कि मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वह मतगणना स्थल पर सतर्कता से कार्य करते हुए कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.