अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरूवार को डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज कुमार जादौन खेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान महादेव का जलाभिषेक कर आर्शीवाद भी लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इस दौरान एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव, एसड...