औरैया, दिसम्बर 16 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट से सटे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ट्रैक पर सिग्नल न मिलने के कारण मंगलवार शाम एक मालगाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक कंचौसी रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी शाम करीब साढ़े चार बजे डीएफसी ट्रैक पर सिग्नल न मिलने के कारण रोक दी गई। ट्रैक क्लियर न होने से मालगाड़ी करीब शाम छह बजे तक वहीं खड़ी रही। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से कंचौसी, बिझाई, परजनी और दिबियापुर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम लंबा होने पर कई वाहन चालकों को मजबूरन पांच से दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर अपने गं...