गढ़वा, अक्टूबर 14 -- रंका/रमकंडा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत रंका व रमकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को सर्वे करने पहुंचे डीएफओ सहित अन्य वनकर्मियों को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों घेर लिया। उन्हें समझाने के बाद करीब ढाई घंटा बाद ग्रामीणों ने छोड़ा। जानकारी के अनुसार डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम, रेंजर रामरतन पांडेय विभाग के वनरक्षियों की टीम के साथ मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए वन क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य में जुटे थे। उसी दौरान सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को घेर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह यहां लंबे समय जोतकोड़ रहे हैं। किसी भी स्थिति में बाहर के लोगों को बसने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने वन पदाधिकारियों को करीब लगभग एक किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.