टिहरी, जून 25 -- बरसात के मौसम में मानव-जीव संघर्ष बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएफओ टिहरी डिवीजन पुनीत तोमर ने कहा कि आने वाले सितंबर-अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अहतियात बरतने की जरूरत है। खासकर प्रतापनगर व घनसाली के घने वनों से आच्छादित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तत्परता दिखाना जरूरी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएफओ तोमर ने कहा कि बरसात के दिनों में जंगलों व ग्रामीण क्षेत्र में झाड़ियों के उगने से मानव-जीव संघर्ष की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में ग्रामीण आसपास झाड़ियों का नियमित कटान करें, ताकि जानवरों को छुपने व घात लगाने की जगह न मिले। अकेले में न निकलें और बच्चों को शाम को या अंधेरे में अकेल न छोड़ें, न ही बाहर जाने दें। बीते दो दिन पहले ही प्रतापनगर के एक गांव में घर के आंगन में बच्चे पर गुलदार के हमले की घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.