हापुड़, मई 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से सात जुलाई तक सभी सरकारी विभाग और गैर सरकारी विभागों में पौधारोपण अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। लेकिन गढ़ वन विभाग के जिम्मेदार तो अभियान चालू होने से पहले ही पलीता लगाते पकड़े गए। जिसमें कार्रवाई के नाम पर महज वन रक्षक को फंसा दिया, जबकि जिम्मेदार अफसर खुद को बचा ले गए। वहीं, डीएफओ ने रेंजर, डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह का दावा है कि मेला रोड स्थित मस्तरामकुटी के पास वन विभाग की भूमि पर खड़े हरे पेड़ काट लिए गए। विभाग ने आरोपी अफजाल निवासी अठसैनी समेत एक अज्ञात के खिलाफ वन विभाग कार्यालय में विभागीय मुकदमा कराया। उनका कहना है कि पेड़ों का अवैध कटान कराने में संलिप्त पाए गए वन रक्षक सोनू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.