महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर विकास यादव ने फरेंदा रेंज का निरीक्षण किया। विभागीय गतिविधियों के साथ कार्यालय का जायजा लिया। असलहों के बारे में जानकारी ली गई व उसके रखरखाव के लिए निर्देशित किया। प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि वनों के कटान को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। वनों की सुरक्षा जरूरी है। जंगली जानवरों की देखभाल के लिए गर्मी के मौसम मे पानी की उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने जंगल व पौधों को भी देखा और उसके रख रखाव का निर्देश दिया। इसके आलावा उन्होंने असलहों के रखरखाव के लिए सुरक्षित रूम व व्यवस्थित तरीका अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पौधशाला नर्सरी में उत्तम किस्म के पौधो को लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार चतुर्वेदी के अ...