बिजनौर, जनवरी 7 -- नांगल खादर क्षेत्र के किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं का 10वें दिन भी डीएफओ कार्यालय नजीबाबाद पर धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पर धरना जारी रखा। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि वन विभाग के द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार , भ्रष्टाचार के खिलाफ वन विभाग से जंग जारी है, वन विभाग ने किसानों की फसलों को नष्ट किया है। जब तक किसानों पर मुकदमें वापस नहीं लिए जाते, किसानों को राजस्व विभाग की भूमि नहीं दी जाती है और तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने मंडावली के वन विभाग क्षेत्र में, उत्तरांचल के लोगों को बसा रखा और किसानों पर मुकदमे दर्ज किए...