रुडकी, मार्च 12 -- सहकारी समितियों में डीएपी और एनपी खाद नहीं होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इसके चलते क्षेत्र के किसान खेतों में गन्ने की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। किसान लंबे समय से डीएपी और एनपीके खाद आने का इंतजार कर रहे हैं। सुल्तानपुर क्षेत्र में किसान गन्ने की बुवाई में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के किसानों को डीएपी, एनपी और यूरिया खाद की पूर्ति सहकारी समितियां के द्वारा ही कराई जाती है। लेकिन क्षेत्र की भोगपुर, सुल्तानपुर, निरंजनपुर की सहकारी समितियों में खाद नहीं होने से सुल्तानपुर के ज्यादातर किसान अपने खेत में गन्ने की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.