मैनपुरी, जनवरी 31 -- धरती माता बचाओ अभियान के तहत कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ नेहा बंधु ने कृषि अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कृषि अधिकारियों को डीएपी, यूरिया की का प्रयोग संतुलित कराने के लिए किसानों में प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि डीएपी, यूरिया के स्थान पर इफको की नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का इस्तेमाल करें और भूमि को बंजर होने से बचाएं। धरती माता बचाओ अभियान और नैनो उर्वरक कार्यशाला में डीएपी, यूरिया के जिले में प्रयोग पर चिंता जताई गई। कहा गया कि कृषि अधिकारी किसानों के साथ नुक्कड़, बैठकें करें। किसानों को डीएपी, यूरिया के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बताए जाएं। डीएपी, यूरिया के स्थान पर विकल्पों को अपनाने की जानकारी दी जाए। केवीके मृदा वैज्ञानिक आरेंद्र सिंह ने इफको नैनो प्लस यूरिया और इफको नैनो डीएपी की वि...