कन्नौज, जनवरी 16 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के डीएन इण्टर कॉलेज के छात्रावास में भू-माफियाओं द्वारा चल रहे अवैध कब्जे के मामले को अध्यापकों में खौफ हो गया था। जिसके चलते एनसीसी के कैडेटों की होने वाली परेड भी कॉलेज के कैम्पस में होने लगी थी। माफियाओं का कब्जा हटते ही वर्षें बाद एनसीसी की परेड का आयोजन किया गया। कस्बे में संचालित डीएन कॉलेज के छात्रावास व उसके मैदान पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा होने के कारण कॉलेज के कर्मचारियों में भय का वातावरण हो गया था। प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि कॉलेज में एनसीसी के छात्रों की परेड अक्सर कर छात्रावास के मैदान में कराई जाती थी, लेकिन अराजक तत्वों में भय से एनसीसी की परेड कैम्पस के अंदर ही होने लगी थी। मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर अवैध कब्जे को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.