आजमगढ़, नवम्बर 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में पीजी कोर्स डीएनबी (डिप्लोमा आफ नेशन बोर्ड) की पढ़ाई कर रहे नौ डॉक्टरों को पांच माह से स्टायपेंड नहीं मिला है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी नहीं मिल रही है। मंडलीय अस्पताल में डीएनबी की पढ़ाई के लिए 11 सीटों पर मान्यता मिली है। जिसमें मेडिसिन में तीन, सर्जरी में दो, आर्थो में दो, ईएनटी में दो और नेत्र विभाग में दो सीटों पर प्रवेश होना था। पिछले सत्र में नौ डॉक्टरों ने प्रवेश लिया। आर्थो और ईएनटी विभाग की एक-एक सीट पर ही डॉक्टर ने ही प्रवेश लिया है। वर्तमान में मंडलीय अस्पताल में नौ डॉक्टर पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रत्येक डॉक्टर को पीजी की पढ़ाई के दौरान 70 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से शासन स्टायपेंड मिलता है। मंडलीय अस्पताल मे...