आजमगढ़, जनवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रोडवेज के पास एक होटल के सभागार में मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के डीएनबी के छात्रों को सम्मानित किया गया। एसआईसी डॉ. एससी कन्नौजिया और सीएमएस डॉ. विनय कुमार ने सभी को स्मृति चिह्न दिए। एसआईसी ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि डीएनबी जैसे कठिन और प्रतिस्पर्धी पाठ्यक्रम में सफलता प्राप्त करना गर्व की बात है। आज के छात्र ही कल के कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और अपने ज्ञान से मानवता को नई दिशा देंगे। डीएनबी छात्रों को निरंतर सीखते रहने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी साथ लाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.