नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डीएनडी पर जगह-जगह लगे विज्ञापन की जांच होगी। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने अवैध रूप से विज्ञापन लगे होने की शिकायतें मिलने पर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, डीएनडी पर खाली पड़ी जमीन के सर्वेक्षण की प्रक्रिया बुधवार से प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। डीएनडी पर विभिन्न कंपनियों के होर्डिंग लगे हैं। बताया जाता है कि यहां विज्ञापन की आड़ में करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान प्राधिकरण को हो रहा है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विज्ञापन कंपनी को प्रति माह करीब 28 लाख रुपये प्राधिकरण को देने होते थे। इसमें साठगांठ करके महज प्रति माह 22 से 25 लाख रुपये ही प्राधिकरण के खाते में जमा कराए जाते रहे। वहीं, प्राधिकरण के बाह्य विज्ञापन बॉयलॉज के तहत यहां छोटे पोल पर विज्ञापन नहीं किए जा सकते। डीएनडी मामले में बीते साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.