नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। डीएनडी पर एक बार फिर गुरुवार दोपहर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक दो लेन में ही वाहन आ सकेंगे। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड द्वारा सड़क की रिसरफेसिंग का काम किया जा रहा है। गुरुवार को भी रिसरफेसिंग का काम किया जाना है। यह काम दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर होगा। अधिकारियों ने बताया कि रिसरफेसिंग नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर काम किया जाना है। ऐसे में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि वाहन चालकों को परेशानी न उठानी पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.