गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चर्चित प्रिया हत्याकांड में डीएनए जांच का सैंपल लेने के बाद अब रुद्र को उसकी मौसी के पास पहुंचाया जा रहा है। प्रिया की हत्या के मामले में आरोपी विजय और उसकी पत्नी संध्या फिलहाल जेल में बंद हैं। इसी बीच हत्यारोपी का पुत्र बताए जा रहे रुद्र की देखरेख को लेकर विजय के परिवार ने यह निर्णय लिया है। डीएनए रिपोर्ट आने तक रुद्र अपनी मौसी किरण के पास मुंबई में रहेगा। बीते दिनों पीपीगंज क्षेत्र में प्रिया शेट्ठी की हत्या के बाद सिर कूंचकर पुल के नीचे फेंक दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कथित पति विजय और उसकी दूसरी पत्नी संध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से मासूम रुद्र की परवरिश और अभिरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। परिजनों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि रुद्र की पैतृक ...