लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीच चल रहा डीएनए विवाद थम नहीं रहा। सोमवार को उप मुख्यमंत्री ने एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट में सपा के डीएनए की खराबी का अर्थ विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, सपा के डीएनएन में खराबी का अर्थ है कि उसकी राजनीतिक बुनियाद ही जातिवाद और तुष्टिकरण पर टिकी है। सपा का डीएनए तो दलितों के भी खिलाफ रहा है। उसकी प्राथमिकता वोटबैंक की राजनीति रही है। नीतियों और आदर्शों से वास्ता नहीं रहा। ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि, मैनें ये कह क्या दिया कि सपा के डीएनए में खराबी है, आप उसी तरह आपे से बाहर हो गए जैसे 10 साल पहले यूपी की सत्ता से बाहर हो गए थे। डीएनए में खराबी से हमारा मतलब किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि आपकी पार्टी की राजनीतिक सोच से है। आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.