मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर के जंगल में ईख के खेत में मानव का आधा कंकाल पड़ा मिला था। पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए डीएनए लेकर सुरक्षित रख लिया है। पुलिस के मुताबिक कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए तीन दिन तक पहचान कराने को रखा गया है। तीन दिन बाद पोस्टमार्टम होगा।पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी। थाना सिखेड़ा प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव बहादुरपुर के जंगल में शुक्रवार को किसान और मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। किसानों ने खेत में एक कंकाल पड़े होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि नई मंडी के कूकड़ा निवासी ज्ञानेंद्र के खेत से कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक कंकाल पुरुष का है या महिला का, यह स्पष्ट नहीं हो सका। आधा धड़ गायब है, जबकि दोनों पैरों की हड्डियां पड़ी मिली हैं। एक एडी में मांस है, जबकि ...