गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज। बिहार राज्य प्रारंभिक प्रधान शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार से मिलकर एरियर भुगतान के मुद्दे पर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनवरी माह में एरियर का विपत्र प्रखंड स्तर से जिला मुख्यालय को भेज दिया गया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने के कारण प्रधान शिक्षकों में रोष व्याप्त है।संघ के सदस्यों ने कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने से शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीईओ से लंबित एरियर का जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के नेता बसंत कुमार सिंह, अभिषेक नंदन, मनीष कुमार, नवनीत कुमार सहित दर्जनों प्रधान शिक्षक शामिल थे। डीईओ ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हि...