बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ ज्वाइंट ब्रीफिंग की। बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीईओ सह डीसी ने सभी पदाधिकारियों को जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व का सही से निर्वहन करेंगे तथा किसी भी प...