बोकारो, फरवरी 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के तहत शनिवार को एनआइसी कक्ष में मतगणना कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, सामान्य प्रेक्षक चास नगर निगम श्याम नारायण राम व सामान्य प्रेक्षक फुसरो नगर परिषद मो. सादात अनवर की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन के तहत मतगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतगणना कर्मियों का चयन रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, ताकि मतगणना कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। एनआइसी कक्ष में आयोजित इस रेंडमाइजेशन कार्य में डीईओ सह डीसी, प्रेक्षकों के अलावा वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग सह उप व...