अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- अम्बेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ताला खुलवाकर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी के साथ अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, प्रभारी अधिकारी ईवीएम पीडी डीआरडीए, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चन्द्र द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम एवं भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...