पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर/पांकी, प्रतिनिधि। पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडारकला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज के 11वी के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होने से नाराज छात्रों में मंगलवार को बसडीहा में मेदिनीनगर -पांकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम कर छात्रों ने महाविधालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश के लिखित आश्वासन के बाद छात्र सड़क से हटें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रों से बातचीत किया इस दौरान छात्रों ने बताया कि मजदूर किसान इंटर कॉलेज में सीट से करीब 391 छात्रों का नामांकन अधिक ले लिया है। निर्धारित सीट से अधिक नामांकन होने के कारण जैक ने छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। इससे नाराज छात्रों ने पिछले तीन दिनों से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है...