भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं। बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) की अनिवार्य समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। डीईओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह बैठक अपर मुख्य सचिव के निर्देशों के आलोक में बुलाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...