मधेपुरा, जून 13 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददातास्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड में सुधार समेत मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से जुड़े कार्यों को कराने के लिए डीआरसी पहुंचने वाले छात्र- छात्राओं की भीषण गर्मी में परेशानी काफी बढ़ गयी है। भारी भीड़ के बीच लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण भी छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर सदर अंचल में जाति व ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्र- छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाति व ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल में खतियात की मांग किए जाने की शिकायत पर पहुंचे युव शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अनल ने अंचल और डीआरसी की अव्यवस्था पर आक्रोश जताया। अनिल अनल ने कहा कि अतिपिछड़ी जातियों के लोग सदियों से भूमिहीन रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.