लखीसराय, मार्च 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय जमुई रोड में महिसोना गांव स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र का गुरुवार को डीडीसी सुमित कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वर रूम, कैंटीन, प्रतिक्षा हॉल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय तथा गार्डेन आदि का निरीक्षण कर और भी बेहतर सुविधा प्रदान करने व उपलब्ध संसाधन का समुचित उपयोग, मेनटेन एवं क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरांत डीआरसीसी के माध्यम से संचालित तीन योजना, बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा किया। बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के इस वित्तीय वर्ष मे 1090 के लक्ष्य के विरूद्ध 1061 आवेदन प्राप्त हुए जो लक्ष्य का 97.34 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.