आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़। लालगंज तहसील के सलेमपुर निवासी अनुराग सिंह का चयन डीआरडीओ में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया में कोलकाता में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग के पिता उदय प्रताप सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। अनुराग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चिल्ड्रन कॉलेज से उत्तीर्ण करने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी की। फिजिक्स से एमएससी करने के बाद गेट क्वालीफाई किया। इससे पूर्व यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वर्ष 2024 में जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया में वैज्ञानिक के पद पर सफलता पाई थी। बेटे की सफलता पर साथी अधिवक्ताओं ने उदय प्रताप सिंह को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.