पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने जिलेभर के सभी ब्लाक मुख्यालयों से पात्रों के रजिस्ट्रेशन की सूची मांगी है। ताकि पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभान्वित कराया जा सकेगा। परियोजना निदेशक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में 215 आवास दिए जाने हैं। इसके लिए ब्लाक मुख्यालयों से पात्रों का रजिस्ट्रेशन कराकर सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। सूची मिलने के बाद परीक्षण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...