आदित्यपुर, जनवरी 20 -- चांडिल, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने सोमवार को चांडिल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल में चल रहे कार्यों एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नया स्टेशन बिल्डिंग, स्टेशन की साफ-सफाई, यार्ड किनारे बनायी जा रही दीवार, गुड्स शेड यार्ड का विस्तार, थर्ड रेल लाइन योजना से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। डीआरएम ने करीब एक घंटे तक रहकर स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह ने डीआरएम को यात्री असुविधा से संबंधित जानकारी दी तथा स्टेशन में यात्री सुविधा की मांग की। इस दौरान आद्रा रेल मंडल के एडीआरएम केएन घोष, सीनियर डीसीएम विकास कुमार, सीनियर डीएन (कोऑर्डिनेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.