झांसी, जनवरी 2 -- मंडल रेल प्रबन्धक अनिरूद्ध कुमार की उपस्थिति में महिला समाज सेवा समिति उत्तर मध्य रेलवे की अध्यक्षा जया शर्मा द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय कैम्पस में समिति के कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महिला समिति की ओर से अध्यक्षा द्वारा उपस्थिति रेल कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकानायें दी गई । नवीन रूप से विकसित यह कार्यालय महिला समाज सेवा समिति की बैठकों, सामाजिक गतिविधियों के रूप में उपयोग किया जायेगा। अध्यक्षा महोदया ने इस अवसर पर जानकारी दी कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुपालन में कार्यालयक आवश्यक दस्तावेजों को डिजिटलाइज किया गया है, जिससे कार्यप्रणाली सुगम तथा प्रभावी हो सकेगी। इस मौके पर प्रबन्धक इन्फ्रा श्पी. पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक परिचालन नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियन्ता समन्वय आशुतोष ...