वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, हिटी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने शनिवार की देर रात विशेष यान (सलून) से कछवां रेलवे स्टेशन से निगतपुर स्टेशनों के बीच परिचालन और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पहले स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्मों की स्थिति एवं अन्य यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके बाद टिकट काउंटर, शौचालय, संकेत एवं दूरसंचार व्यवस्था की व्यवस्थाएं भी परखीं। ड्यूटीरत कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा जरूर निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर की स्थिति, सिग्नल प्रणाली, सड़क एवं कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया। गेटमैन से ड्यूटी के सम्बंध में फीडबैक लेते हुए सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.