चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने सोमावार को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के ॲाक्सीजन प्लांट, प्रस्तावित ब्लड बैंक, लैब एवं गार्डन का दौरा किया। अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। डीआरएम ने सीएमएस डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र से अस्पताल में सिटी स्कैन लगाने से सबंधित चर्चा की और इसे जल्द से जल्द स्थापित करने को कहा। डीआरएम ने अस्पताल के छत का भा निरीक्षण किया। डीआरएम हुरिया ने मरीजों की चिकित्सा संबधी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नवीकृत ओटी का भी जायजा लिया। अस्पताल के साफ सफाई एवं व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र, एएनओ शिखा मजूमदार एवं स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.