बांका, जनवरी 30 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। मालदा डिविजन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार को धोनी रेलवे स्टेशन निरीक्षण किया, इस दौरान कई अनियमितता उजागर हो गई। महिला शौचालय वर्षों से बंद पड़ा था, वह खुल गया। यात्रियों का पहले से शिकायत थी कि महिला शौचालय में ताले लटके रहते थे, हालांकि वे इस मैनेज को समझ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही डीआरएम के निरीक्षण की सूचना मिली, स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाने की कबायद शुरू हो गई। डीआरएम की विशेष ट्रेन सुबह करीब 9 बजे धोनी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद उन्होंने लगभग एक घंटे तक स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, टिकट बुकिंग काउंटर, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, प्रथम एवं सामान्य प्रतीक्षालय, महिला व पुरुष शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित स्टेशन के इनडोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.