मैनपुरी, अप्रैल 20 -- भोगांव रेलवे स्टेशन पर डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे रेलवे के ओवरब्रिज का जल्द निर्माण पूरा होगा। रेलवे के डीआरएम ने रविवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल के कार्यों का जायजा लिया और काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर तैयार किए जा रहे भवनों के निर्माण की जानकारी भी ली। उन्होंने फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शिकोहाबाद रेलवे ट्रैक पर बढ़ी हुई स्पीड के बारे में पूछा। ये ट्रैक 75 किमी. प्रति घंटे के स्थान पर 110 किमी. प्रति घंटे की स्पीड का बन चुका है और इसी स्पीड से इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ रही हैं। रविवार को डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल रविवार को स्पेशल ट्रेन से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान उन्हें टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.