मुरादाबाद, मार्च 20 -- डीआरएम राज कुमार सिंह ने गुरुवार को अमृत भारत योजना के तहत बन रहे स्टेशनों पर निर्माण कार्यों को परखा। अमरोहा, गजरौला, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, नगीना, धामपुर, स्योहारा स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेल प्रशासन का कहना है कि बिजनौर का काम अंतिम चरण में है। यह काम जल्द पूरा हो जाएगा। जबकि अन्य स्टेशनों पर तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। इन स्टेशनों के निर्माण में गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुरादाबाद से इंजीनियरिंग, एसएंडटी, इलेक्ट्रिक समेत अन्य ब्रांच अधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.