पूर्णिया, सितम्बर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने सबसे पहले फुट ओवरब्रिज का अवलोकन किया ताकि यात्री सुरक्षित रूप से प्लेटफॉर्म पर आ-जा सकें। इसके बाद वेटिंग हॉल और वेटिंग रूम की स्थिति का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन का बाहरी परिसर व पार्किंग स्थल का भी मुआयना कर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए गए। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जंक्शन से पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन तक के कई स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया। उनका उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.