अमरोहा, फरवरी 16 -- गजरौला। रविवार को डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने गजरौला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी व सभी कार्य समय के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सबसे पहले यहां चल रहे निर्माण कार्य का नक्शा देखा। मानक के अनुरूप कार्य करवाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्य समय से पूरे होने चाहिएं। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी चीफ इंजीनियर सपना मीना, अधिशासी अभियंता ऋषभ दत्त आदि मौजूद रहे। स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि डीआरएम करीब 15 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर रुकीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.