धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-पतरातू रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पतरातू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पतरातू रेलवे यार्ड, गुड्स शेड, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न संरचनाओं एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा संबंधी कार्यों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.