सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। डीआरएम सुनील वर्मा ने सुलतानपुर रेलवे जंक्शन पर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान फरवरी में प्रस्तावित जीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी स्थानीय रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की रूपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। जिसमें बेहतर वेटिंग रूम, शौचालय, खानपान, और डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं। कई स्टेशनों पर छत पर प्लाज़ा (रूफ प्लाज़ा) और सिटी सेंटर का निर्माण, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिले और स्टेशन शहर का एक अभिन्न हिस्सा बन सकें। हालांकि स्टेशन पर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का...