कटिहार, फरवरी 1 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह द्वारा शनिवार को प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों का सफल, विस्तृत एवं प्रभावी निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ मंडल अभियंता , वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी, बतासिया, नक्सलबाड़ी,बागडोगरा, सिलीगुड़ी जंक्शन एवं रानीनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन स्थिति एवं राजस्व से जुड़े बिंदुओं का गहन मूल्यांकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशनों पर उपलब्ध मूलभूत एवं यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, संरक्षा मानकों तथा कार्य प...