गोपालगंज, जनवरी 22 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता छपरा -मशरक- थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन का निरीक्षण बुधवार की शाम में वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक आशीष जैन ने किया। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और संख्या दो पर साफ सफाई का अवलोकन किया। स्टेशन के रिकॉर्ड रूम , बैटरी कक्ष एवं सोलर पैनल की जांच पड़ताल की। कम्प्यूटरकृत आरक्षण टिकट काउंटर एवं अनारक्षित टिकट काउंटर की जांच की। शौचालय, पेयजल, वेटिंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर शंभू कुमार को कई निर्देश दिए। मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम रमेश कुमार, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.