बलिया, जनवरी 12 -- बलिया, संवाददाता। ठंड एवं कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन के साथ ही चल रहे विकास कार्यो का डीआरएम आशीष जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने कई जगहों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया। मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-छपरा रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग जनों के लिए रैम्प बनवाने, सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में अतिरिक्त बेंच और पंखा लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद सहतवार रेलवे पर पहुंचने के बाद वहां दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के उपरांत ष्प्रयोज्य एवं परित्यक्त सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया। यहां से बकुल्हां पहुंचने के बाद स्टेशन का जायजा लेने के बाद केंद्रीयकृत...