प्रयागराज, जून 18 -- डीआरएम रजनीश अग्रवाल बुधवार को सूबेदारगंज स्थित ईडीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आधुनिक कंट्रोल रूम को ऑपरेट करने की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने न्यू सोननगर, न्यू चिरैलापुथु और न्यू पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन रिसेप्शन प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आधुनिक उपकरणों हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर, मशीन विजन इंस्पेक्शन सिस्टम और व्हील इंपैक्ट लोड डिटेक्टर जैसी तकनीकों की सराहना की। डीएफसी के एजीएम मनु प्रकाश दुबे ने स्वागत किया। इस दौरान सीनियर डीओएम आकांशु गोविल, विवेक, बृजेश स्मिथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.