चंदौली, नवम्बर 29 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल प्रशासन बदलते मौसम में कोहरे को लेकर सतर्कता बढ़ा दिया है। इस दौरान कोहरे के दौरान रेल पटरी फ्रैक्चर, ट्रेनों के निर्धारित गति, सिग्नल आदि समस्या को देखते हुए गाइड लाइन जारी किया गया। इसी के मद्देनजर बीते गुरुवार की देर रात डीआरएम उदय सिंह मीना ने पीडीडीयू रेल मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों के इंजन में सवार होकर संरक्षा और सुरक्षा का हाल जाना। इस दौरान कोहरे में किए गए उपायों के बाबत जानकारी ली। पीडीडीयू रेल मंडल में कोहरे से निबटने की तैयारी लगभगपूरी कर ली गई है। इस दौरान रेल पटरी का निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कोहरे के दौरान ट्रेनों के स्पीड का मानक तय कर दिया गया है। ताकि कोहरे के दौरान होने वाली दिक्क्तों को समरू रहते दूर किया जा सकें। इस दौरान शीतकालीन मौसम के दौरान पूर्णतः संरक...