भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को भागलपुर-गोड्डा रेलखंड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीआरएम के साथ मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण की शुरुआत भागलपुर स्टेशन से हुई। इसके बाद डीआरएम विशेष निरीक्षण यान से गोड्डा की ओर रवाना हुए। गोड्डा स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर साफ-सफाई को लेकर उन्होंने स्टेशन प्रबंधन को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।...