चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर,संवाददाता चक्रधरपुर के डीआरएम ने अपरान्ह को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य का जायजा लिया। इस दौरान वे झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के भवन, प्लेटफार्मो में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात वे झारसुगुड़ा के चौथी लाईन, यार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां शुरु किए गए परियोजनाओं यथा एफ ओबी, सिगनल सिस्टम, प्रतीक्षालय, पार्किंग एरिया सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्य की अग्रगति की जानकारी ली। उन्होंने क्रू लॉबी के एवं रनिंग रुम की सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। देर शाम को डीआरएम झारसुगुड़ा से चक्रधरपुर के लिए विशेष सेलून से रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.